Sunday, 31 December 2017

आम्ही योग्यच वागणूक दिली - पाकिस्तान

आम्ही योग्यच वागणूक दिली - पाकिस्तान


कुलभूषण जाधव यांच्या आईला आणि पत्नीला अत्यंत वाईट वागणूक दिली असल्याचा आरोप  भारत सरकारने केला आहे. यावर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यांनी  संसदेत काल पाकिस्तानवर टीका केली आहे.  पाकिस्तानमध्ये गेल्यावर जाधव यांच्या आईला आणि पत्नीला टिकली मंगळसूत्र काढायला लावले. तसंच त्यांचे कपडेही बदलण्यात आले होते. एवढंच काय तर कुलभूषण यांच्या पत्नीचे बूटही परत करण्यात आले नाहीत. तसंच या दोघींना  जाधव यांची गळाभेटही घेता आली नाही. पण पाकिस्तान सरकारने आपण योग्यच वागणूक दिली असल्याची माहिती दिली आहे.  त्यांचे कपडे बदलणे आणि दागिने काढून घेण्याचं कारण सुरक्षा असं सांगितलं आहे. तसंच कुलभूषण जाधव हे एक दहशतवादी आणि गुप्तहेर असून सुद्धा माणूसकीच्या नात्याने आम्ही अत्यंत सन्मानपूर्वक वागणूक दिली असल्याची माहिती   सरकारने दिली आहे.


हेमा मालिनीचे वादग्रस्त वक्तव्य

हेमा मालिनीचे वादग्रस्त वक्तव्य 


भाजपा खासदार हेमा मालिनी यांनी कमला मिल कंपाऊंडमधील अग्निदुर्घटनेचे खापर मुंबईतील वाढत्या लोकसंख्येवर फोडले आहे. पोलीस कर्तव्यात कसूर ठेवतात असं म्हणता येणार नाही. ते खरंतर उत्तम काम करतायत. पण या शहराची लोकसंख्या प्रचंड वाढलीयं. मुंबई शहर संपते तिथे लगेच दुसरे शहर सुरु होते. मुंबईचा अखंड विस्तार सुरुच आहे असे हेमा मालिनी यांनी पत्रकारांना सांगितले.  मोठया शहरांमधील वाढत्या लोकसंख्येवर नियंत्रण असले पाहिजे. प्रत्येक शहरांमध्ये लोकसंख्येवर मर्यादा असली पाहिजे. मर्यादेबाहेर लोकसंख्या वाढत असेल तर त्यांना परवानगी देऊ नये. त्यांना दुस-या शहरात पाठवावे असे हेमा मालिनी म्हणाल्या. 


कमला मिल कम्पाऊंडमधील ट्रेड हाऊस इमारतीला भीषण आग

कमला मिल कम्पाऊंडमधील ट्रेड हाऊस इमारतीला भीषण आग  


मुंबईतील लोअर परळ येथील कमला मिलन कंपाऊंडमधील ट्रेड हाऊस इमारतीत झालेल्या भीषण अग्नितांडवात 15 जणांचा होरपळून मृत्यू झाला. या दुर्घटनेत मृत्यूमुखी पडलेल्यांना पंतप्रधान नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यांनी ट्विटरच्या माध्यमातून श्रद्धांजली वाहिली आहे. राहुल गांधी यांनी मराठीतून पोस्ट करत श्रद्धांजली वाहिली आहे. ट्रेड हाऊस इमारतीला गुरुवारी रात्री आग लागली होती. यात 15 जणांचा मृत्यू तर 12 जण गंभीर जखमी झाले होते. याप्रकरणी पब आणि रेस्टॉरन्टच्या मालकांविरोधात सदोष मनुष्यवधाचा गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी देखील घटनास्थळी भेट दिली व चौकशीच्या सूचना केल्या आहेत. तसेच बीएमसीचे ५ अधिकारी देखील या प्रकरणी निलंबित करण्यात आले आहेत. 


राज्यात बिअरचा महापूर, आठ महिन्यांत २५ कोटी लीटर फस्त

राज्यात बिअरचा महापूर, आठ महिन्यांत २५ कोटी लीटर फस्त


राज्यात मद्य म्हणून सर्वात जास्त पसंती बिअरला आहे. तर, एप्रिल २०१७ ते मार्च २०१७ या आर्थिक वर्षातील नोव्हेंबर महिन्यातच म्हणजे ८ महिन्यात राज्यात लोकं तब्बल ५० कोटी लिटर मद्य प्यायलेत ज्यात जवळपास २५ कोटी लीटर बिअरचा समावेश आहे. राज्य उत्पादन शुल्क यामुळे फायद्यात आहे. बिअर, रम, व्हिस्की, ओडका, देशी आणि वाईन अशा अनेक प्रकारचे मद्य बाजारात विकले जाते. ज्यातून राज्याला खूप मोठा महसूल मिळतो. नुकतेच २५ ते ३० रुपये बिअरमागे वाढण्यात आलेत. हे पैसे वाढवण्यामागे कारणही तसच आहे.  राज्यात बिअर पिण्याचे प्रमाण वाढले असून एप्रिल २०१७ ते मार्च २०१७ या आर्थिक वर्षातील नोव्हेंबर महिन्यातच म्हणजे ८ महिन्यात राज्यात लोकं तब्बल ५० कोटी लीटर मद्य प्यायलेत ज्यात जवळपास २५ कोटी लिटर बीअरचा समावेश आहे. राज्य उत्पादन शुल्क विभागाने जाहीर केलेल्या आकडेवारीतून समोर आलाय.


Saturday, 30 December 2017

अहमद पटेल और परिवार पर ईडी की नज़र

अहमद पटेल और परिवार पर ईडी की नज़र

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल, उनके बेटे फैसल और दामाद इरफान सिद्दिकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रडार पर हैं। न्यूज 18 हिंदी के मुताबिक समाचार एजेंसी एएनआई ने ईडी से जुड़े सूत्रों के हवाला से यह जानकारी देते हुए बताया कि एक कंपनी के 500 करोड़ रुपये बैंक लोन के फ्रॉड के केस में इनका नाम सामने आया है। इसके बाद से ईडी इन दोनों की जांच कर रही है। अहमद पटेल कांग्रेस के गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं। वह 19 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी के राजनैतिक सलाहकार भी हैं। उन्हें गांधी परिवार का काफी करीबी और कांग्रेस का वरिष्ठ रणनीतिकार माना जाता है। ऐसे में 500 करोड़ रुपये फ्रॉड के केस में उनके बेटे और दामाद का नाम सामने आने से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।


मैकडॉनल्ड्स की चेतावनी, हमारे इन 160 रेस्‍त्रां में ना खाएं बर्गर

मैकडॉनल्ड्स की चेतावनी, हमारे इन 160 रेस्‍त्रां में ना खाएं बर्गर


मैकडॉनल्ड्स ने अपने कस्‍टमर्स को उत्‍तर और पूर्वी भारत में कनॉट प्‍लाजा रेस्‍टॉरेंट्स (सीपीआरए) द्वारा संचालित ब्रैंडेड आउटलेट्स में खाने के खिलाफ चेतावनी जारी की है। मैकडॉनल्ड्स ने कहा है कि इन रेस्‍टॉरेंट्स में उपलब्‍ध खाने के सामान उसके ग्‍लोबल स्‍टैंडर्ड के अनुरूप नहीं हैं, ऐसे में कस्‍टमर्स को स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। मैकडॉनल्ड्स के प्रवक्‍ता ने ये बातें कही हैं। उनके अनुसार इन रेस्‍टॉरेंट्स को बंद कर दिया जाना चाहिए। गौरतलब है कि मैकडॉनल्ड्स से संबंध तोड़ चुके उसके ज्‍वाइंट वेंचर पार्टनर सीपीआरएल पूर्वी और उत्‍तरी भारत में 160 रेस्‍टॉरेंट्स चलाती है। इस सप्‍ताह के शुरू में इनमें से 84 को बंद कर दिया गया था, क्‍योंकि सीपीआएल के लॉजिस्टिक्‍स पार्टनर राधाकृष्‍ण फूडलैंड ने बकाया पैसे की अदायगी नहीं करने का आरोप लगाते हुए सीपीआरएल को अपनी सर्विसेज बंद करने का फैसला किया था।


कमला मिल्‍स आग : BMC के 5 अधिकारियों पर गिरी गाज, निलंबित

कमला मिल्‍स आग : BMC के 5 अधिकारियों पर गिरी गाज, निलंबित 

मुंबई के लोअर परेल इलाके के कमला मिल्‍स कंपाउंड में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग ने 14 लोगों की जान ले ली जबिक 21 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना स्‍थल पर पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे के लिए जिम्‍मेदार बीएमसी के पांच अधिकारियों को सस्‍पेंड कर दिया जबकि होटल के मालिकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इस दौरान सीएम ने कहा कि अगर जांच में बीएमसी अधिकारियों की लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसी के साथ मुख्‍यमंत्री ने शहर में अन्य सभी जगहों पर फायर ऑडिट करने के भी आदेश जारी किए। उन्‍होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा उसे तुरंत डिमोलिश करने के आदेश दिये जाएंगे।


तीन तलाक देने पर हो बलात्कार का मुकदमा दर्ज: शिया वक्फ बोर्ड

तीन तलाक देने पर हो बलात्कार का मुकदमा दर्ज: शिया वक्फ बोर्ड


उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने तीन तलाक देने वालों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने की वकालत की है। रिजवी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि रिश्तेदारों और दोस्तों को दावत देकर ब्याही गई औरत को अकेले में तीन तलाक के जरिए अंधकारमय भविष्य में धकेलना 'साजिशन किया हुआ बलात्कार' है, लिहाजा एक बार में तीन तलाक देने वालों के विरूद्ध धारा 376 (बलात्कार) के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। रिजवी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तीन तलाक देने वालों को तीन के बजाय 10 साल कैद का प्रावधान करने की मांग की थी। उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॅा बोर्ड को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि दुनिया में ज्यादातर मुल्कों में एक सांस में तीन बार तलाक देने की प्रथा को खत्म किया जा चुका है। अगर वक्त रहते बोर्ड ने मुस्लिम महिलाओं के साथ तीन तलाक के जरिए हो रहे जुल्म का एहसास करते हुए इस प्रथा को समाप्त कर दिया होता तो, आज इस पर कानून बनाने के हालात पैदा नहीं होते।


यहां हैप्पी न्यू ईयर 2018 कहा तो मिलेगी सजा

यहां हैप्पी न्यू ईयर 2018 कहा तो मिलेगी सजा

इस बार भी पर आप अगर हर साल की तरह नए साल की बधाई देने की सोच रहे हैं तो थोड़ा संभलें। आंध्रप्रदेश के मंदिरों में नए साल पर विशेष पूजा अर्चना पर रोक लगाए जाने के बाद अब हैदराबाद के एक प्रसिद्ध मंदिर चिलकुर बालाजी के पुजारियों ने ऐलान किया है कि अगर नए साल पर उन्हें किसी ने आकर बधाई दी, तो बदले में वो उसे सजा देंगे। सैकड़ों भक्तों के बीच और खुले आसमान के नीचे, सजा भी ऐसी दी जाएगी कि बधाई देने वाला वर्षों याद रखे। पुजारियों का कहना है कि 1 जनवरी को नए साल का पहला दिन मानने पर प्रतिबंध लगना चाहिए। हैदराबाद में मौजूद प्रसिद्ध चिलकुर बालाजी मंदिर में अगर किसी ने पुजारी को नए साल की शुभकामनाएं दीं, तो उसे उठक-बैठक करनी पड़ सकती है।

Friday, 29 December 2017

कुलभूषण के परिजनों के साथ पाक की बदसलूकी पर लोकसभा में यह बोलीं सुषमा

कुलभूषण के परिजनों के साथ पाक की बदसलूकी पर लोकसभा में यह बोलीं सुषमा


पाकिस्तान में मौत की सजा का सामना कर रहे भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव ने जब अपनी मां को बिना बिंदी, चूड़ी और मंगलसूत्र के देखा तब उन्हें लगा कि कहीं उनके घर पर कोई अनहोनी नहीं हो गई। लोकसभा में गुरुवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यह जानकारी दी। जाधव और उनकी परिवार की भेंट को लेकर निचले सदन में अपने बयान में सुषमा स्वराज ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने सुरक्षा के नाम पर जाधव की मां और पत्नी के कपड़े बदलवा दिए, उनके मंगलसूत्र, बिंदी सहित उनकी चूड़ियां उतरवा लीं। सुषमा के अनुसार, बिना बिंदी, चूड़ी और मंगलसूत्र के देखने पर जाधव ने मां से पहला सवाल किया 'बाबा कैसे हैं।' सुषमा ने कहा जाधव की मां के मुताबिक उन्हें बिना बिंदी, चूड़ी और मंगलसूत्र के देखकर उनके पुत्र को लगा कि कहीं कोई अनहोनी न हो गई हो।


अपने सैनिकों के नियंत्रण में रखे भारत: चीन

अपने सैनिकों के नियंत्रण में रखे भारत: चीन

डोकलाम गतिरोध के समाधान को इस साल अंतरराष्ट्रीय सहयोग में अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए चीन की सेना ने गुरुवार को कहा कि भारत को सीमा पर शांति एवं स्थायित्व बनाए रखने के लिए अपने सैनिकों को कड़ाई से नियंत्रण में रखना चाहिए। इसके साथ ही चीन ने यह भी नसीहत दी कि भारत को सीमा समझौतों को लागू करना चाहिए। चीन के रक्षा प्रवक्ता कर्नल रेन गुआछियांग ने कहा कि वर्ष 2017 में उनके अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग के प्रमुख बिंदुओं में 'डोकलाम' जैसे 'गंभीर मुद्दों' से निबटना भी शामिल रहा। उन्होंने कहा कि इस साल एकीकृत तैनाती के तहत सेना ने चीन की संप्रभुता एवं सुरक्षा हितों की 'दृढ़ता से'  रक्षा की।


अब हर महीने नहीं बढ़ेंगे रसोई गैस सिलिंडर के दाम

अब हर महीने नहीं बढ़ेंगे रसोई गैस सिलिंडर के दाम


केंद्र सरकार ने हर महीने एलपीजी सिलेंडर के दाम चार रुपये बढ़ाने के फैसले को वापस ले लिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है कि हर महीने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना सरकार की गरीबों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना उज्ज्वला के उलट बैठता है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सभी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को जून, 2016 से एलपीजी सिलेंडर कीमतों में हर महीने चार रुपये की बढ़ोतरी का निर्देश दिया था। हर माह कीमतों में बढोत्तरी का मकसद एलपीजी पर दी जाने वाली सब्सिडी को धीरे-धीरे समाप्त करना था। एक शीर्ष सूत्र ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि इस आदेश को अक्तूबर में वापस ले लिया गया है। इसी के चलते अक्टूबर से एलपीजी के दाम नहीं बढ़े हैं।


लोकसभा में तीन तलाक बिल पास, तीन साल की सजा का प्रवधान

लोकसभा में तीन तलाक बिल पास, तीन साल की सजा का प्रवधान


लोकसभा ने गुरुवार को एक बार में तीन तलाक को अवैध करार देने वाले मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2017 को मंजूरी दे दी। न्यूज 18 हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें इसे दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखते हुए तीन वर्ष तक कारावास और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर गरीब और त्यक्ता मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में खड़ा होना अपराध है तो ये अपराध हम दस बार करेंगे। हम इसे वोट के तराजू में नहीं तोल रहे और सियासत के चश्मे से नहीं, इंसानियत के चश्मे से देखते हैं। असादुद्दीन ओवैसी, एनके प्रेमचंद्रन, जॉइस जॉर्ज, बी महताब, ए संपत, अधीर रंजन चौधरी और सुष्मिता देव ने कुछ संसोधन सुझाए थे जिसे सदन ने नकार दिया। विधेयक को पारित कराने का विरोध करते हुए बीजद और एआईएमआईएम के ओवैसी ने सदन से वाकआउट किया।


सांसद नहीं देते मैसेज का जवाब, पीएम ने जताई नाराजगी

सांसद नहीं देते मैसेज का जवाब, पीएम ने जताई नाराजगी 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने ही पार्टी के सांसदों से एक खास तरह की शिकायत है। सांसदों की साप्ताहिक बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने शिकायती लहजे में कहा कि मेरे गुड मॉर्निंग मैसेज का कोई भी जवाब नहीं देता है। पीएम ने सांसदों को यह भी कहा कि ज्यादा से ज्यादा नरेंद्र मोदी एप पर सक्रिय रहे। फर्स्टपोस्ट हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने बीजेपी की संसदीय बैठक में कहा कि मैं रोज पार्टी के सभी सांसदों को गुड मॉर्निंग मैसेज भेजता हूं लेकिन 5-6 लोगों के अलावा किसी का जवाब नहीं आता। उन्होंने यह भी कहा कि मैं गुड मॉर्निंग मैसेज के साथ महत्वपूर्ण मैसेज भी भेजता हूं लेकिन ये भी कोई नहीं देखता। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, मोदी कैबिनेट में राज्य मंत्री एसएस अहलूवालिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी एप बहुत अच्छा है और मैं इसका नियमित उपयोगकर्ता हूं।

Wednesday, 27 December 2017

जयराम ठाकुर यांनी घेतली मुख्यमंत्रिपदाची शपथ

जयराम ठाकुर यांनी घेतली मुख्यमंत्रिपदाची शपथ


गुजरातमध्ये सरकार स्‍थापन केल्‍यानंतर आज हिमाचल प्रदेशमध्येही भाजप जयराम ठाकुर यांच्या नेतृत्‍वाखाली सरकारची स्‍थापना केली आहे. जयराम ठाकुर यांनी सोमवारी हिमाचल प्रदेशच्या मुख्यमंत्रिपदाची शपथ घेतली. या शपथविधी सोहळ्यासाठी पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्यासह भाजपमधील काही मंत्रीही उपस्थित होते. हिमाचल प्रदेशचे राज्‍यपाल  आचार्य देवव्रत जयराम ठाकुर यांना पद आणि गोपनियतेची शपथ देतील. ९ नोव्हेंबर २०१७ रोजी ६८ जागांसाठी मतदान झाले होते. तर, १८ डिसेंबर रोजी मतमोजणी झाली आहे. हिमाचल प्रदेशमध्ये भाजपाने ४४ आणि काँग्रेस २१ जागा जिंकल्‍या आहेत. बहुमतासाठी ३५ जागांची आवश्यकता असून, ४४ जागांवर विजय मिळविल्‍याने भाजपने राज्‍यपालांकडे सरकार स्‍थापनेचा दावा केला आहे. 


छोटा राजनच्या हत्येचा दाऊदचा कट उधळला

छोटा राजनच्या हत्येचा दाऊदचा कट उधळला


तिहार तुरुंगात शिक्षा भोगत असलेल्या छोटा राजनची तुरुंगातच हत्या करण्याचा कट अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिमने आखला होता. दिल्लीतील स्थानिक गुंड नीरज बवानाच्या मदतीने राजनची हत्या करण्याचा दाऊदचा कट होता. अशी धक्कादायक माहिती समोर आली आहे. तिहार प्रशासनाला या कटाची माहिती मिळताच त्यांनी हा कट उधळून लावल्याचे सूत्रांनी सांगितले. राजनच्या हत्‍येच्या कटातील एका सहकाऱ्याने दारूच्या नशेत या कटाबाबत सांगितल्यामुळे ‘डी’ कंपनीचा कट उधळला. बवानाचा एक सहकारी नोव्हेंबर महिन्यात तुंरूगातून बाहेर आला आहे. राजनच्या हत्‍येबाबत माहिती मिळाल्‍यानंतर त्‍याच्या सुरक्षेत वाढ करण्यात आली आहे.


अण्णा हजारेंनी केला थेट मोदींवर वार

अण्णा हजारेंनी केला थेट मोदींवर वार


भ्रष्टाचारमुक्त भारत निर्मितीचा संकल्प करणार्‍या पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनीच भ्रष्टाचारास प्रतिबंध करणारा कायदा कमजोर केला. तसेच निवडणुकीत दिलेली आश्‍वासने पाळली नाहीत. त्यामुळे देशातील जनतेचा मोदी सरकारवरील विश्‍वास उडाला आहे. देशातील जनताच आता ‘मन की बात’ बोलू लागली आहे. विविध राज्यांत घेतलेल्या सभांमध्ये त्याचा प्रत्यय आल्याचे ज्येष्ठ समाजसेवक अण्णा हजारे यांनी मंगळवारी राळेगणसिद्धीत पत्रकारांशी बोलताना सांगितले. स्वामिनाथन आयोगाची अंमलबजावणी करावी; तसेच लोकपाल व लोकायुक्तांची नियुक्ती करावी, या मागणीसाठी हजारे हे येत्या 23 मार्चपासून नवी दिल्लीमध्ये बेमुदत आंदोलन  करणार आहेत.


कर्नल पुरोहित, साध्वीवरील मोक्का हटवला

कर्नल पुरोहित, साध्वीवरील मोक्का हटवला

२००८ मधील मालेगाव बॉम्बस्फोट प्रकरणी मुंबईतील विशेष एनआयए कोर्टाने सोमवारी ले. कर्नल पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा ठाकूर, रमेश उपाध्याय, समीर कुलकर्णी आणि सुधाकर द्विवेदी अशा ५ जणांवरील मोक्का हटवला. या सर्वांवर आता बेकायदेशीर कृत्य प्रतिबंधक कायद्याखाली आरोप ठेवण्यात येणार आहेत. दरम्यान, कोर्टाने श्यामलाल साहू, शिवनारायण कलसांगरा आणि प्रवीण टाकळकी यांना आरोपमुक्त केले असून अन्य आरोपींची आरोपमुक्त करण्याची विनंती फेटाळून लावली आहे. याप्रकरणी पुढील सुनावणी १५ जानेवारी २०१८ रोजी होणार आहे.


साखर उद्योगासाठी पुढील वर्ष कडू : शरद पवार

साखर उद्योगासाठी पुढील वर्ष कडू : शरद पवार


देशात आणि राज्यातही पुढील वर्षी ऊस पिकाखालील क्षेत्र प्रचंड आहे. म्हणून साखर उद्योगासाठी पुढील वर्ष हे अडचणीचे असून, कारखान्यांनी आतापासून गाळपाची आखणी करायला हवी; शिवाय कारखान्यांनी खर्चात काटकसर करून कारखाने चालविले पाहिजेत, असा सल्ला वसंतदादा शुगर इन्स्टिट्यूटचे अध्यक्ष आणि माजी केंद्रीय कृषिमंत्री शरद पवार यांनी मंगळवारी येथे दिला. शरद पवार म्हणाले, अंतरानुसार ऊस तोडणी वाहतुकीच्या खर्चाच्या निर्णयामुळे कारखान्याच्या जवळ ऊस असलेल्या शेतकर्‍यांचा वाहतुकीचा खर्च कमी होईल; पण बाहेरून ऊस आणावा लागेल; तरच कारखाने चालणार आहेत. पुढील वर्षी कारखाने जादाऊस उपलब्धतेमुळे लवकर सुरू होतील. कमी ऊस असलेल्या कारखान्यांनी जास्त ऊस असलेल्या कारखान्यांकडील ऊस गाळपासाठी पुढे यायला हवे. त्याचे  योजन आतापासून केले नाही, तर पुढील वर्षी जूनपर्यंत गाळप करण्याची वेळ येऊ शकते.

दिल्ली: केजरीवाल सरकार का झटका, पानी 20% महंगा होगा दिल्ली जल बोर्ड ने हर महीने 20,000 लीटर से ज्यादा पानी इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए जल और सीवर शुल्क में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। नई दरें एक फरवरी से लागू होंगी। अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया है। नई दरों के हिसाब से देखें तो 20 हजार लीटर पानी फ्री में मिलने के बाद ज्यादा पानी के इस्तेमाल पर अब हर महीने 28 रुपये प्रतिलीटर ज्यादा देना होगा। इस हिसाब से देखें तो 0.85 पैसा प्रतिदिन के हिसाब से ज्यादा देना होगा। बता दें कि वर्तमान दर के मुताबिक, 20 से 30 हजार लीटर तक पानी इस्तेमाल करने पर 219.62 रुपये सर्विस चार्ज और 21.97 रुपये प्रति 1 हजार लीटर पर वॉल्यूमेट्रिक चार्ज देना होता है।

दिल्ली जल बोर्ड ने हर महीने 20,000 लीटर से ज्यादा पानी इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए जल और सीवर शुल्क में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। नई दरें एक फरवरी से लागू होंगी। अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया है। नई दरों के हिसाब से देखें तो 20 हजार लीटर पानी फ्री में मिलने के बाद ज्यादा पानी के इस्तेमाल पर अब हर महीने 28 रुपये प्रतिलीटर ज्यादा देना होगा। इस हिसाब से देखें तो 0.85 पैसा प्रतिदिन के हिसाब से ज्यादा देना होगा। बता दें कि वर्तमान दर के मुताबिक, 20 से 30 हजार लीटर तक पानी इस्तेमाल करने पर 219.62 रुपये सर्विस चार्ज और 21.97 रुपये प्रति 1 हजार लीटर पर वॉल्यूमेट्रिक चार्ज देना होता है।


केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े की जुबान काटने वाले को एक करोड़ रुपये

केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े की जुबान काटने वाले को एक करोड़ रुपये

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की जुबान काटने वाले को एक करोड़ रुपये देंने का एलान कर्नाटक में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया है। कलबुर्गी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य गुरुशंत पट्टेदार ने कहा कि उन्होंने 'इनाम' घोषित किया है क्योंकि हेगड़े ने अपने एक बयान से दलितों, मुसलमानों, पिछड़े वर्गों और धर्मनिरपेक्ष लोगों को पीड़ा पहुंचाई। अपने आप को वरिष्ठ दलित नेता बताने वाले पट्टेदार ने कहा, 'हेगड़े के बयान के विरोध को लेकर मैं उनकी जुबान काटकर लाने वाले के लिए करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रहा हूं।' पट्टेदार फिलहाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, 'हेगड़े की जुबान काटने वाले को मैं कितने का भी इनाम देने को तैयार हूं।' बता दें कि धर्मनिरपेक्ष लोगों का उपहास उड़ाते हुए हेगड़े ने कहा था कि एक नई परंपरा चलन में है जिसमें लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष बताते हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें 'खुशी' होगी अगर गर्व से कोई यह दावा करे कि वह मुस्लिम, ईसाई, लिंगायत, ब्राह्मण या हिंदू है।


येरुशलम पर हार के बाद अमेरिका ने यूएन के बजट में की भारी कटौती

येरुशलम पर हार के बाद अमेरिका ने यूएन के बजट में की भारी कटौती

येरुशलम पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अमेरिका की हार के बाद यूएस ने उसके बजट में कटौती की है। इसे ट्रंप प्रशासन की येरुशलम पर यूएन के फैसले की जवाबी कार्रवाई के रूप में भी देखा जा रहा है। अमेरिका ने एक बयान जारी कर कहा, यूएस मिशन ने यूनाइटेड नेशन से कहा कि अगले साल के बजट में करीब 1800 करोड़ रुपये की कटौती की गई है। इस फैसले में अभी साफ नहीं किया गया है कि बजट में इस कटौती से यूएन की कार्रवाई का क्या प्रभाव पड़ेगा। अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने एक बयान में कहा है कि निकाय में अकुशलता और जरूरत से ज्यादा खर्च के बारे में सबको पता है। बजट पर बातचीत से कई सफलता मिलीं और बजट में कटौती हुई। बता दें कि यूएन चार्टर के मुताबिक यूएस संस्था की वार्षिक बजट का 22 प्रतिशत हिस्सा प्रदान करता है।


कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने किया 10 लाख का लंच, विपक्ष हमलावर

कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने किया 10 लाख का लंच, विपक्ष हमलावर

कर्नाटक में VVIP कल्चर का एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को 10 लाख रुपये का लंच करवाया गया था। फर्स्टपोस्ट हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक 16 दिसंबर को सीएम सिद्दारमैया लोगों को संबोधित करने 'साधने संभरमा' कार्यक्रम में पहुंचे थे। बीजेपी का आरोप है कि उनकी सरकार के मंत्रियों ने सीएम सिद्दारमैया को चांदी की थालियों में खाना परोसा जबकि आम लोगों को दूसरा खाना दिया गया। सीएम समेत 24 अन्य मंत्री राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान यहां पहुंचे थे। इसके अलावा उनपर आरोप लगाया गया कि सीएम को परोसा जाने वाला खाना बनाने के लिए भी शेफ हैदराबाद से बुलाया गया था। इस मामले पर बीजेपी ने कर्नाटक सरकार से सवाल पूछे, जिसके जवाब में कांग्रेस ने कहा है कि यह प्लेट सिर्फ चांदी के रंग की थीं, चांदी की नहीं।


भारतीय सेना ने लिया बदला, पाक सीमा में घुसकर मारे 3 सैनिक

भारतीय सेना ने लिया बदला, पाक सीमा में घुसकर मारे 3 सैनिक


भारतीय सेना ने एक बार फिर से एलओसी पार करके पाकिस्तानी सेना के तीन जवानों को मार गिराया। इसके साथ ही सिर्फ 48 घंटे में भारतीय सेना ने अपने चार जवानों की शहादत का बदला ले लिया। सर्जिकल स्ट्राइक की तरह किए इस हमले में भारतीय सेना ने पाक सेना को संभलने का मौका नहीं दिया। सोमवार रात को भारत ने पुंछ के पास रावलकोट सेक्टर में जवाबी फायरिंग की और इसमें तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। करीब 15 महीने पहले भी भारत ने पाक सीमा में घुसकर पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया था। खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारतीय सेना के जवान बीती रात नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट सेक्टर स्थित रखचिकरी में घुसे और वहां तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। भारतीय सेना के इस हमले में एक पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुआ है। बता दें कि बीते शनिवार ही पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की थी जिसमें सेना के एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गए थे।


Tuesday, 26 December 2017

गुजरात: रूपाणी दूसरी बार बने सीएम, 18 मंत्रियों समेत ली शपथ

गुजरात: रूपाणी दूसरी बार बने सीएम, 18 मंत्रियों समेत ली शपथ 


विजय रूपाणी मंगलवार को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। गवर्नर ओपी कोहली ने उन्हें गुजराती भाषा में शपथ दिलाई। वहीं, नितिन पटेल दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बने। बता दें कि 182 सीटों वाले विधानसभा में इस बार बीजेपी को 99 सीट मिलीं जबकि कांग्रेस को 80 सीटें मिलीं। एक निर्दलीय विधायक बीजेपी में शामिल हो गए जिससे बीजेपी के सीटों की संख्या 100 पहुंच गई। इसके अलावा 18 अन्य विधायकों ने मंश्री पर की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।