Saturday, 3 December 2016

मोरक्को: IS से जुड़े 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

राबत
मोरक्को में 8 लोगों को कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट (IS) के साथ जुड़े होने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। आंतरिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। 

संदिग्धों के पास से एक रायफल, गोला-बारूद और 'जिहाद के लिए भड़काने वाले कागजात' मिले। गुरुवार को हुए इस ऑपरेशन में सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि सभी संदिग्धों के इराक और सीरिया में सक्रिय IS के साथ ताल्लुकात हैं। आरोप है कि ये सभी IS के लिए मोरक्को में लोगों की भर्ती कर रहे थे।

Courtesy:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment