मेलबर्न
ऑस्ट्रेलिया में जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान टीम मेलबर्न टेस्ट में सीरीज में वापसी पर नजरें टिकाए हुए है। पाकिस्तान के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर को उम्मीद है कि उनकी टीम लाल गेंद से इस सीरीज में वापसी करेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का यह दूसरा टेस्ट बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा, जो सोमवार से शुरू होगा।
सीरीज का पहला टेस्ट डे-नाइट था, जो ब्रिस्बेन में खेला गया। गुलाबी गेंद से हुए इस टेस्ट में पाकिस्तान को 39 रन से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज में बने रहने के लिए पाकिस्तान को मेलबर्न में जीत दर्ज करना जरूरी है। पाकिस्तान के बैटिंग कोच और जिम्बाब्वे के स्टार बैट्समैन रहे ग्रांट फ्लावर को उम्मीद है मेलबर्न की ठोस पिच और यहां की कंडिशन से पाकिस्तान को फायदा होगा। पाकिस्तान की टीम यहां ऑस्ट्रेलिया के जल्दी विकेट लेकर उनका मिडल ऑर्डर को भी अपनी धारदार रिवर्स स्विंग से ध्वस्त कर देगी।
फ्लावर ने कहा, 'यह पिच अच्छा दिख रहा है। यह ठोस दिख रही है। यहां बॉल अच्छा कैरी करेगा। वैसे यह पिच बोलर्स की कड़ी परीक्षा लेगी, लेकिन अगर हमने ऑस्ट्रेलिया के जल्दी विकेट ले लिए और बॉल समय पर रिवर्स स्विंग होनी शुरू हुई, तो मुझे पूरा विश्वास है कि हम यहां जीतने में सफल होंगे।'
Source:indiatimes.com
No comments:
Post a Comment