Thursday, 22 December 2016

राहुल गांधी का पीएम पर बड़ा आरोप, सहारा ने मोदी को करोड़ों रुपये दिए!

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्य राहुल गांधी ने एक रैली में पीएम नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. राहुल गांधी का आरोप है कि सहारा पर छापे के दौरान ऐसे दस्तावेज मिले थे जिसमें इस बात का जिक्र था कि नरेंद्र मोदी को छह महीने में नौ बार पैसे दिए गए. बीजेपी ने भी इस पलटवार किया. राहुल के आरोपों पर बीजेपी ने सफाई देते हुए कहा है कि वो अपनी पार्टी का इतिहास पता करें. खैर जब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था तो जो सबूत राहुल गांधी पेश कर रहे हैं उनको सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना था. 16 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पर्याप्त सबूत नहीं है. याचिका प्रशांत भूषण की ओर से दायर की गई थी.

राहुल गांधी ने इनकम टैक्स विभाग के कुछ कागजाते के हवाले से कहा, ”22 नवंबर 2014 सहारा कंपनी पर आयकर विभाग ने बड़ा छापा मारा. इस छापे में उन्हें वहां से कुछ रिकॉर्ड मिले मिले. इन रिकॉर्ड में पैसों की कुछ एंट्रियां थीं.”

Source:abplive.in

No comments:

Post a Comment