नई दिल्ली
नजीब जंग के इस्तीफे के बाद पूर्व IAS अधिकारी अनिल बैजल अब उनकी जगह दिल्ली के नए उप राज्यपाल बनाए गए हैं। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उप राज्यपाल के रूप में बैजल के नाम को मंजूरी दे दी है। जंग के इस्तीफे के बाद से ही अनिल बैजल का नाम दिल्ली के नए उप राज्यपाल की रेस में था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बैजल की नियुक्ति पर उन्हें ट्वीट कर बधाई भी दे दी। राष्ट्रपति मुखर्जी ने शाम को ही नजीब जंग का इस्तीफा मंजूर कर लिया था।
Source:indiatimes.com
No comments:
Post a Comment