नई दिल्ली
नीति आयोग उद्योग संगठन NASSCOM और टेलिकॉम कंपनियों के साथ मिलकर देश भर में डिजिटल पेमेंट्स से जुड़ी किसी भी समस्या, संकोच या सवाल का जवाब देने के लिए एक नई हेल्पलाइन 14444 शुरू करने जा रहा है। इसके जरिए डिजिटल भुगतान से जुड़े सवालों के जवाब दिए जाएंगे। साथ ही डिजिटल पेमेंट्स में अगर कोई समस्या आ रही है तो उसका भी समाधान किया जा सकेगा।
उधर मुख्यमंत्रियों की एक उच्च स्तरीय समिति ने डिजिटल भुगतान पर दी गई सेवा कर छूटों को 31 दिसंबर के बाद भी जारी रखने का समर्थन किया है। ताकि देश में कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा दिया जा सके। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा,‘हम इस की सिफारिश केंद्र सरकार से करना चाहते हैं कि इसे न केवल 31 दिसबंर बल्कि 31 मार्च के बाद और भविष्य में भी जारी रखा जाए। अगर डिजिटल मनी, कैश से महंगी होगी तो लोग कैश को ही अपनाएंगे।’
Source:indiatimes.com
No comments:
Post a Comment