Thursday, 15 December 2016

यूनान में मिला ढाई हजार साल पुराने शहर का अवशेष

लंदन, प्रेट्र। वैज्ञानिकों ने यूनान में 2500 वर्ष पुराने शहर के अवशेष की खोज की है। इस खोज से प्राचीन विश्व में इस इलाके के बारे में पारंपरिक धारणा बदल सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग, स्वीडन के पुरातत्वविदों ने यह खोज की है।

पुरातत्वविदों ने व्लोचोस नाम के गांव में इस अज्ञात शहर की खोज शुरू की। यह गांव यूनान की राजधानी एथेंस से काफी दूर उत्तरी इलाके में स्थित है। प्राचीन शहर के अवशेष ग्रेट थेसालिअन मैदान पर स्ट्रांगिलोवोउनी हिल के ऊपर फैला है।

यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग में पीएचडी के छात्र रोबिन रोनल्ड ने कहा, 'पहाड़ी पर मिले बस्तियों के अवशेष को अब शहर के अवशेष के रूप में सुधारा जा सकता है।' उन्होंने कहा कि शिखर और ढलान पर टावरों, दीवारों और शहर के दरवाजों के अवशेष देखे जा सकते हैं। लेकिन नीचे की जमीन पर बहुत मुश्किल से कोई चीज नजर आती है।

खोज के दौरान उत्खनन की जगह भूमि भेदी रडार जैसे तरीके का इस्तेमाल करने की योजना है। इससे यहां के सभी अवशेष अपने मूल रूप में कायम रह सकेंगे। रोनल्ड ने कहा, 'हमने पाया कि शहर वर्गाकार था। सड़कों से लगा कि हम एक बड़े शहर को देख रहे हैं। शहर की दीवारों से पता चलता है कि यह 40 हेक्टेयर से ज्यादा बड़े क्षेत्र में बसा हुआ था।'

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment