Wednesday, 28 December 2016

ब्रह्मपुत्र के बहाने बांग्लादेश को भारत के खिलाफ खड़ा कर सकता है चीन

बीजिंग, जेएनएन। चीन ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को लेकर होने वाली बातचीत में बांग्लादेश का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कर सकता है। बता दें कि ब्रह्मपुत्र नदी चीन के नियंत्रण वाले तिब्बत से निकलकर उत्तर-पूर्व भारत से होते हुए बांग्लादेश में बहती है।

यही नहीं बीजिंग ब्रह्मपुत्र मामले का इस्तेमाल अपने 'वन बेल्ट, वन रोड' या 'सिल्क रोड प्रोग्राम' को आगे बढ़ाने के लिए भी कर सकता है। बता दें कि 'सिल्क रोड प्रोग्राम' चीन और बाकी के यूरेसिया को जोड़ने और सहयोग बढ़ाने का एक जरिया है, जिसमें भारत कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।

चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा संचालित अखबार ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि यह समझने की बात है कि भारत बांधों के निर्माण और हाइड्रोलॉजिकल डाटा के मामले में चीन के साथ समझौते करना चाहता है। लेकिन बांग्लादेश को भी भारत के खिलाफ अपने हितों की रक्षा के लिए ऐसे ही अधिकार मिलने चाहिए।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment