Thursday, 22 December 2016

सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का परीक्षण विफल

भारत ने बुधवार को अपने देश में निर्मित और विकसित लंबी दूरी की क्षमता वाली सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का ओडि़शा में चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से परीक्षण किया. लेकिन इस रिपोर्ट पर कोई अधिकृत बयान नहीं आया है कि यह विफल रहा. रक्षा सूत्रों ने बताया कि एक हजार किलोमीटर की दूरी तक मारक क्षमता वाली अत्याधुनिक मिसाइल को एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए प्रक्षेपक से बुधवार दोपहर आईटीआर के परिसर संख्या तीन से प्रक्षेपित किया गया.

प्रक्षेपण के तत्काल बाद खबरें थीं कि यह परीक्षण पिछले अधिकतर प्रक्षेपणों की तरह विफल हो गया. हालांकि इस घटनाक्रम पर ना तो रक्षा मंत्रालय ने कोई टिप्पणी की और ना ही डीआरडीओ इस पर कुछ कहने के लिए तैयार हुआ जो प्रक्षेपण से जुड़ी एजेंसी है. उन्होंने इन खबरों पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि प्रक्षेपण विफल रहा. ठोस रॉकेट मोटर बूस्टर से लैस निर्भय मिसाइल में टर्बो-फैन इंजन लगा है और वह अति उन्नत जड़त्वीय नौवहन प्रणाली से निर्देशित होता है. परियोजना से जुड़े रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक वैग्यानिक ने बताया कि मिसाइल के तय उंचाई और गति तक पहुंचते ही बूस्टर मोटर अलग हो जाता है और टर्बोफैन इंजन आगे के प्रक्षेपण के लिए खुद ही काम करने लगता है.

Source:aajtak.in

No comments:

Post a Comment