Thursday, 22 December 2016

साहित्य अकादमी अवॉर्ड्स का ऐलान: हिंदी में 'परिजात' के लिए नासिरा शर्मा को अवॉर्ड

नई दिल्ली

चौबीस भाषाओं के लेखकों को बुधवार को 'साहित्य अकादमी पुरस्कार 2016' देने की घोषणा की गई। हिन्दी की जानी मानी लेखिका नासिरा शर्मा को इस साल का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई। नासिरा को हिन्दी उपन्यास ‘पारिजात’ के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। कुल 24 भारतीय भाषाओं में उत्कृष्ट रचनाओं के लिए इस अवॉर्ड को दिया जाता है। 

नासिरा के अभी तक दस कहानी संकलन, छह उपन्यास और तीन लेख-संकलन प्रकािशत हो चुके हैं। उन्होंने राजस्थानी लेखकों की कहानियों का संपादन भी किया है। 1948 में इलाहाबाद में जन्मी सुश्री शर्मा ने फ़ारसी भाषा और साहित्य में एम.ए. किया है। उनकी हिंदी, उर्दू, फ़ारसी, अंग्रेज़ी और पश्तो भाषाओं पर गहरी पकड़ है।

इसी के साथ अंग्रेजी भाषा में इस अवॉर्ड के लिए जेरी पिंटो को उनके उपन्यास 'एम एंड द बिग हूम' के लिए चुना गया है। 

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment