Friday, 23 December 2016

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने सियाचिन को बताया चीन का हिस्‍सा

नई दिल्‍ली
कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्‍ट की वजह से विवादों में घिर गए। दरअसल, फेसबुक और ट्विटर पर किए गए इस पोस्‍ट में उन्‍होंने जम्‍मू-कश्‍मीर के सियाचिन को चीन का हिस्‍सा बता दिया था। उनके इस पोस्‍ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई शुरू हो गई जिसके बाद उन्‍होंने ट्वीट और फेसबुक पोस्‍ट को डिलीट कर दिया।

सिद्धारमैया ने यह ट्वीट किया था, 'सियाचिन प्रांत के सीएम ली जॉन्‍ग की अगुवाई में चीनी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर खुशी हुई। इस दौरान बेंगलुरु के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के विकास और अन्‍य प्रमुख क्षेत्रों के बारे में बात हुई।' सिद्धारमैया के इस संदेश को उनकी टीम ने फेसबुक पर भी डाला था। वहां भी यूजर्स ने इस पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment