नई दिल्ली: पाकिस्तानी PM नवाज शरीफ ने सुषमा स्वराज के स्वास्थ्य लाभ की कामना की, लिखा खत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है जिनका हाल में ही गुर्दे का प्रतिरोपण हुआ है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शरीफ ने सुषमा को एक पत्र लिख कर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सुषमा का 10 दिसंबर को एम्स में गुर्दे का प्रतिरोपण किया गया। उन्हें 19 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Source:zeenews.india.com
No comments:
Post a Comment