बैंकॉक, रायटर्स। थाईलैंड के राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न ने एक लाख 50 हजार कैदियों को माफी या उनकी सजा को कम करने जा रहे हैं। इन कैदियों में वो लोग भी शामिल हैं जिन पर दुनिया के सबसे कठिन कानून शाही अपमान का केस चल रहा है।
इस बात की जानकारी मंगलवार को बैंकॉक में एक अधिकारी ने दी है। जानकारी के लिए बता दें कि राजा भूमिबोल अदुल्यादेज की मौत के बाद उनके बेटे राजा वजिरालॉन्गकोर्न ने सिंहासन संभाला है।
उनके सिंहासन संभालने के बाद ये पहला मौका है कि इतनी भारी तादात में कैदियों को माफी मिल रही है। रॉयल राजपत्र में इस बात की घोषणा की गई है कि या तो एक लाख 50 हजार कैदियों को रिहा कर दिया जाएगा या फिर उनकी सजा को कम कर दिया जाएगा।
हालांकि वहां की सरकार ने ये आंकड़ा नहीं बताया है कि शाही अपमान के जुर्म में कितने कैदी जेल में बंद हैं। इसके साथ ही वहां के अधिकारियों ने इस बात की भी जानकारी दी है कि इस क्षमा में वो लोग शामिल नहीं है जिन पर हत्या और बलात्कार के आरोप में सजा काट रहे हैं।
सुधार विभाग के जुलाई महीने में पेश किए आंकड़े के मुताबिक थाईलैंड की जेलों में लगभग तीन लाख से भी ज्यादा कैदी बंद हैं और इनमें 70 फीसद लोग ड्रग्स के जुर्म में सजा काट रहे हैं।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment