ताइपेई
ताइवान की संसद ने सोमवार को विवादित मैरिज इक्वलिटी बिल के पहले ड्राफ्ट को पास कर दिया है। इसके साथ ही ताइवान ने एशिया में पहला ऐसा देश बनने की ओर पहला कदम उठा लिया है जहां एक ही लिंग के दो लोग आपस में शादी कर सकेंगे।
एक विधायी समिति ने सिविल लॉ में संशोधन को मंजूरी दे दी है जिसके बाद कानूनीतौर पर गे जोड़े शादी के बंधन में बंध सकेंगे। हालांकि इसके विरोधी इस विवादित विषय पर जनमत संग्रह कराए जाने की मांग कर रहे हैं। इस बिल का विरोध कर रहे लोग संसद की दीवार पर चढ़ कर प्रदर्शन कर रहे थे जिन्हें बाद में पुलिस ने बलपूर्वक हटा दिया। यहां तक कि एक बिल विरोधी व्यक्ति समिति के मीटिंग रूम में भी पहुंच गया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पोडियम तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया।
Source:indiatimes.com
No comments:
Post a Comment