नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के वकील रोहित टंडन के काले धन को सफेद करने के आरोप में कोटक महेंद्रा बैंक के एक ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इस ब्रांच मैनेजर ने सीए और एंट्री ऑपरेटर की मिली भगत से फर्जी खाते खोले और फिर 34 करोड़ रुपए के ड्राफ्ट फर्जी नामों से बनवा दिए.
काले धन को सफेद में बदलने को 35 प्रतिशत का कमीशन लेता था
जांच के दौरान पता चला है कि आशीष कुमार नाम का ये बैंक मैनेजर, इसके बदले 35 प्रतिशत का कमीशन लेता था और उसने कुल 13 करोड़ रुपए रिश्वत के तौर पर लिए थे. आशीष कुमार को बैंक प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है. दिल्ली के कस्तूरबा गांधी ब्रांच का मैनेजर दिल्ली के वकील रोहित टंडन के काले धन को सफेद करने में अहम भूमिका निभा रहा था.
Source:abplive.in
No comments:
Post a Comment