Monday, 26 December 2016

परमाणु क्षमता से लैस ‘अग्नि-5’ मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण, जद में पाक-चीन समेत आधी दुनिया

फाइल फोटो

बालेश्वर : भारत ने स्वदेश में विकसित अंतर से सतह तक मार करने में सक्षम और परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का ओड़िशा तट से दूर व्हीलर द्वीप से सोमवार को सफल परीक्षण किया। अग्नि-5 मिसाइल का यह चौथा परीक्षण है। डीआरडीओ के सूत्र ने कहा कि लगभग 6000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली भारत की अंतरमहाद्वीपीय और परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का ओडिशा के तट से प्रायोगिक परीक्षण किया गया।

Source:zeenews india.com

No comments:

Post a Comment