कराची
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के गवर्नर्स बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए 2014 में दोनों बोर्ड के बीच हुए समझौता पत्र का सम्मान नहीं करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की मंजूरी दे दी।
कार्यकारी समिति के प्रमुख पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान और नजम सेठी ने गवर्नर्स बोर्ड की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि भारत के करार का सम्मान नहीं करने के कारण पीसीबी को हुए वित्तीय नुकसान के लिए मुआवजा हासिल करने के लिए पीसीबी को कानूनी कार्रवाई करने की अनुमति मिल गई है।
Source:indiatimes.com
No comments:
Post a Comment