Tuesday, 27 December 2016

फिल्मों के जरिए उर्दू को बढ़ावा देने के लिए शाहरुख खान को मिली ‘डॉक्टर’ की उपाधि

मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने सोमवार (26 दिसंबर) को बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा।   

मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने सोमवार (26 दिसंबर) को बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा। उन्हें यह उपाधि अपनी फिल्मों के जरिए उर्दू भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने में असाधारण योगदान के लिए दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति जफर सारेशवाला ने विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शाहरुख को यह उपाधि प्रदान की। गाउन पहने और चश्मा लगाए स्नातक शाहरुख खान को यह उपाधि छात्रों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दी गई। अपने संक्षिप्त संबोधन में शाहरुख खान ने विश्वविद्यालय को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस पल को देखकर उनके माता-पिता प्रसन्न होते, खास तौर से इसलिए कि वह अपनी मां के जन्मस्थान में सम्मानित हो रहे हैं।

Source:jansatta.com

No comments:

Post a Comment