रतन टाटा और साइरस मिस्त्री का फाइल फोटो...
कंपनी ने मिस्त्री से 48 घंटे के अंदर एक हलफनामा देने को भी कहा.भविष्य में ऐसी सूचनाओं का खुलासा नहीं करेंगे- मिस्त्री से टाटा संसमिस्त्री से कहा गया कि वह इन दस्तावेजों की प्रतियां भी पास नहीं रखेंगे.
नई दिल्ली: टाटा संस ने अपने हटाए गए चेयरमैन साइरस मिस्त्री पर गोपनीयता नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनसे सभी वर्गीकृत दस्तावेज लौटाने को कहा है. साथ ही कंपनी ने मिस्त्री से 48 घंटे के अंदर यह हलफनामा देने को भी कहा गया है कि वह भविष्य में ऐसी सूचनाओं का खुलासा नहीं करेंगे.
तीन दिन में मिस्त्री को भेजे एक दूसरे कानूनी नोटिस में टाटा संस ने आरोप लगाया है कि मिस्त्री गलत तरीके तथा बेईमानी से गोपनीय सूचनाएं कंपनी के परिसर के बाहर बिना सहमति के लेकर गए.
टाटा संस ने मिस्त्री से उनके पास मौजूद सभी गोपनीय सूचनाएं लौटाने को कहा है. साथ ही मिस्त्री से कहा गया है कि वह इन दस्तावेजों की प्रतियां भी अपने पास नहीं रखें.
नमक से लेकर साफ्टवेयर क्षेत्र में काम करने वाले 103 अरब डॉलर के समूह ने मिस्त्री से 48 घंटे में यह हलफनामा भी देने को कहा है कि वह सभी गोपनीय दस्तावेजों की गोपनीयता बनाए रखेंगे और इसका खुलासा किसी को भी नहीं, संबद्ध इकाइयों, संबंधियों या परिवार के सदस्यों को को नहीं करेंगे.
Source:khabarndtv.com
No comments:
Post a Comment