लखनऊ (जेएनएन)। देश में पांच सौ तथा एक हजार रुपए का नोट बंद होने के बाद लोगों को ठगने का धंधा भी चरम पर है। कोई आयकर विभाग के नाम पर ठगा जा रहा है तो कोई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर के नाम मिल रहे मेल से ठगा जा रहा है। आप को भी अगर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर उर्जित पटेल के नाम से कोई मेल मिले तो अलर्ट हो जाएं। वह किसी को भी कोई मेल नहीं भेजते हैं।
देश मेें आजकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल बेहद चर्चित हैं। अगर आज के दौर में आपकी मेल आईडी पर उर्जित पटेल के नाम से आरबीआई के लेटर हेड पर कोई मेल आ जाए तो आप बेहद संजीदा हो जाएंगे। इस मेल पर आप भरोसा भी करने लगेंगे, लेकिन इसी भरोसे को ठगा जा रहा है। इसी भरोसे के कारण आप अपनी कमाई भी गंवा सकते हैं।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment