Monday, 19 December 2016

पांपोर हमले के शहीदों को सैन्य छावनी में भावपूर्ण विदाई

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पांपोर हमले में शहीद हुए तीन सैन्यकर्मियों को रविवार को बादामी बाग स्थित सैन्य छावनी में हुए श्रद्घांजलि समारोह में भावपूर्ण विदाई दी गई। गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को आतंकियों ने पांपोर के कदबदल चौक में सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था।

हमले में तीन सैन्यकर्मी सी रथीश निवासी कोटोलिपरम कन्नूर, केरल, फराटे सर्वनंद कुमार निवासी भेकराई नगर पुणे, महाराष्ट्र और शशिकांत पांडे निवासी झरिया धनबाद, झारखंड शहीद हो गए थे। रविवार सुबह बादामी बाग सैन्य छावनी स्थित चिनार कोर मुख्यालय में तीनों शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई।

चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व जवानों के अलावा मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान तथा पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीदों को पुष्पचक्र और फूलमालाएं अर्पित कीं। इसके बाद तिरंगे में लिपटे शहीदों के पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ विमान के जरिये उनके घर भेजे गए।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment