Thursday, 22 December 2016

गुजराती, मराठी और बंगाली समेत 8 भाषाओं में होगी नीट परीक्षा

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा छात्र अब अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी दे सकेंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा कर दी है कि अगले अकादमिक सत्र से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल आठ भाषाओं में होगी। अन्य क्षेत्रीय भाषाएं गुजराती, मराठी, बंगाली, असमी, तेलुगू और तमिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने यह फैसला मई में राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और सचिवों के साथ हुई बैठक में मिले सुझावों के आधार पर लिया था। हालांकि यह फैसला होने के बाद कुछ राज्यों ने इसमें और भाषाओं को शामिल करवाने का अनुरोध किया है, लेकिन इसकी संभावना अब कम ही है।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment