बार्सिलोना। उरुग्वे के अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइकर लुइस सुआरेज के दो गोलों की बदौलत बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा के 16वें दौर के मैच में इस्पेनॉल पर 4-1 से हराया। इस मैच में जीत हासिल करके बार्सिलोना ने लीग तालिका में 34 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। बार्सिलोना अब शीर्ष पर काबिज रीयल मैडिड (37 अंक) से तीन अंक पीछे है।
सुआरेज ने मुकाबले के 18वें मिनट में गोल दागकर बार्सिलोना का खाता खोला। पहले हाफ की समाप्ति तक बार्सिलोना ने इस्पेनॉल पर 1-0 की बढ़त बनाए रखी। इसके बाद दूसरे हाफ में 67वें मिनट में सुआरेज ने दूसरा गोल दागा। इसके एक मिनट बाद जोर्डी एल्बा (68वें मिनट) ने टीम का तीसरा गोल दाग दिया। लियोन मेसी के 90वें मिनट में किए गए चौथे गोल से बार्सिलोना ने मुकाबले में जीत हासिल की। इस्पेनॉल के लिए डिएगो लोपेज रोडिगुएज ने 79वें मिनट में एकमात्र गोल दागा।
Source:patrika.com
No comments:
Post a Comment