Monday, 26 December 2016

जुवेंटस को हराकर एसी मिलान 7वीं बार बना इटली सुपर कप चैम्पियन

दोहा, जेएनएन। इटली के फुटबॉल लीग टूर्नामेंट सुपर कप के फाइनल में एसी मिलान ने जुवेंटस को हरा सातवीं बार सुपरकोप्पा इटालियन फुटबॉल ट्रॉफी जीत ली। मिलान ने जैसिन बिन हामाद स्टेडियम में खेले गए फाइनल में इटली के शीर्ष क्लब जुवेंटस को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से मात दी। निर्धारित समय में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटऑउट से निकला।

फाइनल में मिलान की इस जीत के हीरो 17 वर्षीय गोलकीपर गिआनलुइगि डोनारुमा रहे। जब स्कोर 3-3 था तब उन्होंने जुवेंटस के पाउलो ड्यबाला का गोल रोक अपने टीम को आगे किया। इस जीत से मिलान ने जुवेंटस के इस ट्रॉफी के सात बार जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह मिलान की पिछले पांच साल में पहली ट्रॉफी है।

मिलान के कोच कोच विनकेंचो मोंटेला ने कहा, ‘मैंने अपने खिलाड़ियों से बिना डरे खेलने को कहा था, क्योंकि जो लोग खुद में विश्वास रखते हैं वह अछे परिणाम हासिल करते हैं और उन्होंने ऐसा ही किया।’ जुवेंटस इस मैच में गत चैंपियन और सभी टूर्नामेंटों में चार लगातार जीत के साथ मैदान पर उतरा था। जॉर्जिया चिलीनी ने मिरालेम प्रजनिक केकॉर्नर किक पर शानदार हेडर लगाते हुए गोल किया। मिलान को 38वें मिनट में गियाकोमो बोनावेंतुरा ने गोल कर बराबरी दिलाई।

ये फाइनल मैच कुल 120 मिनट तक चला, लेकिन दोनों टीमें 1-1 के स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाईं। इसलिए मैच पेनाल्टी शूटऑउट में गया।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment