मुंबई: पेय पदार्थ बनाने वाली प्रमुख कंपनी कोका-कोला इंडिया ने नींबू के स्वाद में बिना सोडा वाला (नॉन कार्बनेटेड) नया पेय पदार्थ एक्यूरिअस मंगलवार को लॉन्च किया। यह उत्पाद 20 अरब डॉलर की कंपनी का एक प्रमुख ब्रांड है।
कंपनी ने माजा, कोका-काला, स्प्राइट, लिमका, किनले बोतलबंद पानी, सोडा, जार्जिया टी तथा काफी आदि बेचती है।
कोका-कोला ने एक बयान में कहा कि एक्यूरिअस बिना सोडा वाला, कम कैलोरी पेय पदार्थ है जिसमें सोडियम, कैलशियम तथा पोटाशियम है। नींबू के स्वाद वाला यह पेय पदार्थ 30 रुपये (400 एमएल) में उपलब्ध होगा।
Source:zeenewsindia.com
No comments:
Post a Comment