Monday, 26 December 2016

शीला दीक्षित ने सहारा दस्तावेजों को किया खारिज, बीजेपी ने कहा- दोहरा मानदंड

नई दिल्ली : राहुल गांधी की ओर से ‘सहारा डायरियों’ को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधे जाने के बीच विवाद फिर शुरू हो गया जब कांग्रेस ने इससे जुड़ी एक सूची ट्विटर पर जारी कर दी जिसमें कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का भी नाम कथित तौर पर शामिल है। इसके बाद शीला दीक्षित ने उन दस्तावेजों को तवज्जो नहीं दी।

भाजपा ने तत्काल इस मुद्दे पर कहा कि दो मानदंड नहीं हो सकते और राहुल ‘गड़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं’ क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने पहले ही मामले को साफ कर दिया है। इस बीच जदयू, राजद और राकांपा जैसी पार्टियों ने मांग की कि उन सभी लोगों की जांच की जानी चाहिए जिनके नाम डायरियों में हैं। कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने आरोपों से साफ इंकार किया और दस्तावेजों को खारिज करते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने पहले ही उनके संबंध में अपनी टिप्पणी की है।

Source:zeenewsindia.com

No comments:

Post a Comment