Wednesday, 21 December 2016

टोल फ्री नंबर पर दें अपने सुझाव व विचार, पीएम मोदी करेंगे अपने मन की बात में शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में राष्ट्र को संबोधित करेंगे। आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम का यह 27वां संस्करण होगा। इस कार्यक्रम के जरिए मोदी जनहित के कई मुद्दों पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।

नोटबंदी के फैसले के बाद प्रधानमंत्री का 25 दिसंबर को यह दूसरा 'मन की बात' संबोधन है। माना जा रहा है कि वे नोटबंदी पर पर भी अपने विचार रख सकते हैं। 'मन की बात' का यह इस वर्ष का अंतिम संस्करण होगा।

प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर आम जनता से विचार और सुझाव मांगे हैं।इसके लिए एक टोल फ्री नंबर 1800 11 7800 जारी किया गया है, जो 21 दिसंबर के काम करेगा। इसके अलावा अाप अपना सुझाव फोन, ई-मेल, सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों और एप के जरिए प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज सकते हैं। इन विचारों और सुझावों को प्रधानमंत्री अपने संबोधन में शामिल करते हैं और अपने विचार व्यक्त करते हैं।

'मन की बात' कार्यक्रम रविवार को आकाशवाणी के सभी केंद्रों से सुबह 11.00 बजे प्रसारित होगा। अगले दिन इसे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment