नई दिल्ली। अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआइटीए) ने आज एक अहम फैसले में टेनिस स्टार महेश भूपति को भारतीय डेविस कप टीम का कप्तान घोषित कर दिया। वो आनंद अमृतराज की जगह लेंगे। अमृतराज अगले साल की शुरुआत में पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले डेविस कप (एशिया ओशियाना जोन) मैच तक ही कप्तान रहेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी के शुरुआती हफ्ते में आयोजित होने वाले डेविस कप मैच के लिए जीशान अली (कोच) और अमृतराज (कप्तान) को बरकरार रखा गया है। हालांकि उस मैच के बाद भी जीशान अपने पद पर बने रहेंगे। दरअसल, एआइटीए का मानना है था कि कप्तान के तौर पर अमृतराज टीम में अनुशासन बनाए रखने में असफल रहे हैं।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment