जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। आम बजट 2017-18 'सिटीजन फ्रेंडली' और करदाताओं के अनुकूल होगा। इसमें प्रत्यक्ष करों की दरें नीचे लाने के साथ-साथ कर प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही नौकरियां बढ़ाने और विकास दर को गति देने के लिए प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा भी की जा सकती है। इसके अलावा किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए किसानों को सस्ता कर्ज मुहैया कराने सहित कई उपाय किए जा सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नीति आयोग में 'इकनॉमिक पॉलिसी: रोड अहेड' विषय पर जाने माने अर्थशास्ति्रयों के साथ चर्चा की जिसमें आम बजट के संबंध में कई सुझाव आए। इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पानागढि़या और नीति आयोग के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment