Wednesday, 21 December 2016

रोमांचक मैच में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को दी 4-0 से मात

चेन्नई टेस्ट का पांचवां दिन

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैच की सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. चेन्नई में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को एक पारी और 75 रन से शिकस्त दी. इसके साथ ही विराट की सेना ने 4-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. इंग्लैड के खिलाफ क्रिकेट इतिहास में ये पहला मौका है जब भारत ने उसे 4-0 मात दी है.

भारत की सबसे बड़ी जीत
इस मुकाबले में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 477 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में भारत ने अपने टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा 759 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इस आधार पर भारतीय टीम को 282 रनों की बढत हासिल हुई थी. लेकिन खेल के पांचवें दिन इंग्लैंड की पूरी टीम.. रन पर ऑल आउट हो गई. इस मुकाबले में भारत की तरफ से करुण नायर ने तिहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था.

भारत ने जीता चेन्नई टेस्ट
खेल के पांचवें और आखिरी दिन इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक (3) और कीटन जेनिंग्स (9) ने पारी को 12 रन से आगे बढ़ाया. दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की और लंच तक कोई विकेट नहीं गिरा. कुक और जेनिंग्स लंच तक नॉटआउट रहे और इंग्लैंड ने 97 रन बना लिए. लेकिन लंच के बाद स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा की फिरकी ने ऐसा कमाल दिखाया की एक के बाद एक इंग्लैंड का बल्लेबाज आउट होता गया. इंग्लैंड ने जल्दी ही तीन विकेट खो दिए. कप्तान कुक 49 के स्कोर पर आउट हुए और जेनिंग्स ने 54 रनों की पारी खेली, इसके बाद 6 के स्कोर पर आउट हुए. टी-ब्रेक के बाद जडेजा ने फिर करिश्माई गेंदबाजी की और 192 और 193 के स्कोर पर विकेट झटकते हुए अपने विकेटों की संख्या 5 कर ली. 23 रन पर खेल रहे बेन स्टोक्स को तिहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर के हाथों कैच करा दिया. फिर लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने लियाम डॉसन को बोल्ड कर दिया. इंग्लैंड ने 196 रन पर अपना सातवां विकेट खो दिया. लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने लियाम डॉसन को बोल्ड कर सातवां झटका दिया.

भारत सीरीज 4-0 से जीता
पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला राजकोट में खेला गया था. जो ड्रॉ रहा था. विशाखापटनम में टेस्ट में भारत ने 246 रनों से जीत दर्ज की थी. मोहाली में इंग्लैंड को आठ विकेट से हाराया था. मुंबई टेस्ट में विराट सेना ने एक पारी और 36 रन से जीत दर्ज की. इसके बाद चेन्नई में भी भारत एक पारी और ... से जीता.

Source:aajtak.in

No comments:

Post a Comment