नई दिल्ली
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने नोटबंदी को मोदी सरकार का कुप्रबंधन बताते हुए प्रधानमंत्री से इसके लिए माफी की मांग की है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि नोटबंदी एक ऐसा मामला है जो एनडीए सरकार के कुप्रबंधन, प्रशासनिक पंगुपन और भ्रष्टाचार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लोगों के सब्र का गलत मतलब निकाला गया कि वह नाराज नहीं हैं।
चिदंबरम ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के उस दावे पर सवाल उठाया कि नोटबंदी का अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर नहीं पड़ा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि टैक्स रेवेन्यू में बढ़ोतरी का जीडीपी ग्रोथ से किसी भी तरह का सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि खुद आरबीआई ने कहा है कि जीडीपी ग्रोथ में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आएगी। चिदंबरम ने कहा कि वित्त मंत्री को आरबीआई से सवाल करना चाहिए और आरबीआई उसका जवाब देगी।
Source:indiatimes.com
No comments:
Post a Comment