नई दिल्लीः पीएम मोदी ने एक बेहद धमाकेदारकर दिया है जो देश की आर्थिक स्थिति में जोरदार बदलाव लाएगा. आज आधी रात से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया जाएगा. यानी आज आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट चलना बंद कर दिए गए हैं. पीएम मोदी ने आज देश के नाम संबोधन करने का अचानक ऐलान करके सबको चौंका दिया और इस संबोधन को आर्थिक महत्व से जोड़कर सबके अनुमानों को गलत साबित कर दिया.
30 दिसंबर 2016 तक आपके पास जो भी 500 और 1000 रुपये के नोट हैं वो बैंक और डाकघर में जमा कर सकते हैं. 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 के बीच आप बैंक, डाकघर में नोट जमा कर सकते हैं. इसी फैसले के चलते 9 और 10 नवंबर को एटीएम काम नहीं करेंगे और आपको कैश की जरूरत है तो 100 रुपये के नोटों का बंदोबस्त कर लें. 9 नवंबर और 10 नवंबर को आप एटीएम से 2000 रुपये से ज्यादा कैश नहीं निकाल सकते.
Source:abplive.in
No comments:
Post a Comment