Tuesday, 10 January 2017

डिजीटल रेडियो के लिए नार्वे बंद करेगा एफएम रेडियो का प्रसारण

ओस्लो (एएफपी)। नार्वे बुधवार से अपना एफएम रेडियो नेटवर्क बंद करने जा रहा है। नार्वे इस तरह का कदम उठाने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। यह कदम डिजीटल रेडियो के पक्ष में उठाया जा रहा है। नार्वे के इस साहसिक कदम पर यूरोप के आसपास के देश नजर रखे हुए हैं।डिजीटल आडियो ब्राडकास्टिंग के समर्थकों ने कहा कि डीएबी बेहतर साउंड गुणवत्ता पेश करता है।

एफएम (फ्रीक्वेंसी मॉडुलेशन) ट्रांसमिशन की तुलना में ज्यादा चैनल भी मुहैया कराता है। सबसे पहले डीएबी 1945 में अमेरिका में लांच किया गया था।अधिकारियों ने भी कहा कि डीएबी बेहतर कवरेज प्रदान करता है। छूट गए कार्यक्रमों को भी श्रोता सुन सकते हैं। इतना ही नहीं आपात स्थिति में आपात संदेश भी प्रसारित करता है।

डिलीटलरेडियो नार्जे के प्रमुख ओले जॉर्गेन टॉर्वमार्क ने कहा, 'इस बड़े तकनीकी बदलाव के पीछे बड़ा अंतर और मुख्य कारण पूरी आबादी को बेहतर रेडियो सेवा उपलब्ध कराना है।' डिजीटलरेडियो नार्जे कंपनी पर सार्वजनिक प्रसारक एनआरके और व्यावसायिक रेडियो स्टेशन पी4 का अधिकार है।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment