बीजिंग, प्रेट्र। चीन की नवगठित रॉकेट फोर्स ने बीते साल सौ बैलिस्टिक मिसाइल दागे, जबकि सेना ने दर्जनों अभ्यास किए। सरकारी अखबार चाइना डेली ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति शी चिनफिंग के सेना सुधार पहल के तहत बीते सला प्रशिक्षण कौशल और अभ्यास में तेजी लाई गई। 23 लाख सैनिकों वाली दुनिया की सबसे बड़ी सेना की हर लड़ाकू शाखा थलसेना, नौसेना, वायुसेना और रॉकेट फोर्स ने इसकी पुष्टि की है।
सेना में बदलाव पर अखबार ने लंबा लेख प्रकाशित किया है। इसमें कहा गया है, सेना ने सौ से ज्यादा अभ्यास में शामिल होने के लिए 15 ब्रिगेड भेजे, वायुसेना ने पश्चिमी प्रशांत महासागर और दक्षिण चीन सागर में छह बड़े अभ्यास किए, रॉकेट फोर्स ने 20 से ज्यादा बड़े अभ्यास किए और करीब 100 बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किए। नौसेना के तीन बड़े अभ्यास हुए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि विमानवाहक पोत लियाओनिंग ने बीते साल पहला युद्धाभ्यास किया। वायुसेना को वाई-20 सामरिक परिवहन विमान मिलने शुरू हो गए हैं। जे-20 लड़ाकू विमान का उत्पादन शुरू हो गया है। वायुसेना के लिए अगली पीढ़ी के विमानवर्षक जहाज विकसित किए गए हैं और जल्द ही इनका प्रदर्शन किया जाएगा।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment