नई दिल्ली: योग गुरु रामदेव की कोशिश होती है जहां जाएं छा जाएं, फिर चाहे वो वाद-विवाद का कार्यक्रम हो या कुश्ती का. आज वो कुश्ती के मंच पर दिखे तो ओलंपिक चैंपियन से भिड़ गए.
प्रो रेसलिंग लीग के असली दंगल में बाबा रामदेव के दांवपेंच देख कर हर कोई हैरान रह गया. बाबा रामदेव ने 2008 ओलिंपिक खेलों के रजत पदक विजेता पहलवान आंद्रे स्टेडनिक को पटखनी दी. बाबा रामदेव ने यह मुकाबला 12-0 से जीता.
बता दें कि स्टेडनिक ने 2008 ओलिंपिक खेलों में भारत के सुशील कुमार को पराजित किया था.
इस विदेशी रेसलर के मुकाबले रामदेव बाबा हल्के-फुल्के ज़रूर नजर आ रहे थे, लेकिन रिंग में बाबा ही भारी नज़र आए. दर्शक भी रामदेव का के इस बदले हुए अंदाज को देखकर हैरान थे. आखिरकार बाबा ने इस पहलवान को असली दंगल में पटखनी दे ही दी और दिखा दिया कि योग में कितनी ताकत होती है.
Source:abplive.in
No comments:
Post a Comment