Wednesday, 11 January 2017

पाक के खिलाफ कार्रवाई के लिए संरा से अफगानिस्तान की गुहार

संरा (आइएएनएस)। इस्लामाबाद में काबुल व तालिबान के बीच शांति वार्ता के लिए आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बैठक के एक दिन बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए आतंकियों की मदद करने का आरोप लगाया और सुरक्षा परिषद से उन सरकारों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जो हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि महमूद सैकाल ने बताया, ‘हिंसा व आतंकी कार्रवाईयों को बढ़ावा देने वाले कुछ देशों की पहचान के लिए सुरक्षा परिषद कोई तरीका निकाल सकती है।‘ परिषद में संघर्ष के खत्म करने और शांति कायम करने पर बोलते हुए उन्होंने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया लेकिन यह स्पष्ट था कि वे क्षेत्र में पाकिस्तान की गतिविधियों की ओर इशारा कर रहे थे।

सोमवार को काबुल और तालिबान के बीच शांति वार्ता को प्रशस्त करने के लिए इस्लामाबाद में अफगानिस्तान, चीन, पाकिस्तान और अमेरिका की एक बैठक हुई जहां सैकाल ने बताया कि उनके देश में सक्रिय सश्ास्त्र बलों को काबुल से सहमति लेनी चाहिए।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment