Tuesday, 10 January 2017

नोटबंदी का असर, बैंक ऑफ बड़ौदा ने की सबसे सस्ते होम लोन्स की पेशकश

मुंबई: नोटबंदी के बाद बैंकों में करोड़ों का कैश जमा हुआ है. बैंकों में अब आम लोगों को सस्ता कर्ज देने की होड़ लग गई है. तो वहीं सार्वजनिक बैंक इसका फायदा अपने ग्राहकों को दे रहे हैं. इसी कड़ी में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने अपने होम लोन्स (आवास रिणों) में 0.7 प्रतिशत की कटौती की है और अब यह 8.35 प्रतिशत वाषिर्क रह गया है. मजबूत रिकार्ड वाले ग्राहकों को इस दर पर ब्याज प्राप्त होगा.

यह दर भारतीय स्टेट बैंक की 8.5 प्रतिशत की वाषिर्क ब्याज दर वाले आवास रिण से भी कम है.

बैंक ने बताया कि उसके मौजूदा ग्राहक भी नयी ब्याज दरों का फायदा बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिए उठा सकते हैं.

Source:abplive.in

No comments:

Post a Comment