लंदन, आइएएनएस। दुनियाभर के फेसबुक यूजरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की रात (भारत में) इन यूजरों को कुछ समय के लिए टाइम लाइन पर अपडेट दिखना बंद हो गया। हालांकि, जल्द ही समस्या का समाधान खोज लिया गया और इस पर सब कुछ सामान्य हो गया।
फेसबुक की प्रवक्ता ने हफिंगटन पोस्ट को बताया कि कुछ लोगों को संभवत: हमारी सेवाओं में मुश्किल आई है। लेकिन, अब हम पूरी तरह से वापस आ गए हैं। कुछ समय के लिए लोगों को हुई असुविधाओं के लिए हमें खेद है।
इस बीच, व्हाट्सएप ने इस बात को गलत बताया है कि उसके सांकेतिक संदेशों (कोडेड मैसेज) को पकड़ा या पढ़ा जा सकता है। उसने एक बयान जारी कर इस संबंध में गार्डियन में प्रकाशित खबर को गलत करार दिया है, जिसमें इस संबंध में कंपनी द्वारा फैसला लिए जाने की बात कही गई थी।
गार्डियन ने एक विशेषज्ञ के हवाले से कहा था कि यदि कोई सरकार व्हाट्सएप से संदेशों का रिकार्ड मांगती है, तो कंपनी इसे आसानी से मुहैया करा सकती है। लेकिन, कंपनी ने इसे गलत बताया है।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment