ओबामा ने बुधवार को विदाई भाषण दिया।
अमेरिकी प्रेसिडेंट के तौर पर बुधवार सुबह (भारतीय समय अनुसार) बराक ओबामा ने आखिरी स्पीच दी। शिकागो में फेयरवेल स्पीच 51 मिनट की थी। व्हाइट हाउस की ओर से भी उनको शानदार बधाई दी गई। अपने आठ साल का कार्यकाल पूरा करने वाले ओबामा कभी भावुक हुए तो कभी दुश्मनों को वॉर्निंग भी देते नजर आए। अपने कार्यकाल को याद करते हुए ओबामा ने आतंकवाद, रोजगार, परिवार, अमेरिकियों की सुरक्षा जैसे मसलों पर खुलकर बात की। ओबामा की स्पीच की दस बड़ी बातें जो संभवतः उन्होंने पहली बार कही। इस दौरान उन्होंने यस वी कैन का नारा दोहराया जिसे उन्होंने अपने पहले चुनावी कैम्पेन का हिस्सा बनाया था। कहा- यस वी कैन, यस वी डिड, यस वी कैन।
Source:aajtak.in
No comments:
Post a Comment