जिनेवा, प्रेट्र । चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अगले हफ्ते स्विटजरलैंड के शहर दावोस में आयोजित होने वाली विश्व आर्थिक मंच की बैठक में हिस्सा लेंगे। ऐसा करने वाले वह पहले चीनी राष्ट्राध्यक्ष होंगे।
चीनी राष्ट्रपति 15 से 18 जनवरी तक स्विटजरलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान वह 17 जनवरी को इस बैठक का उद्घाटन भी करेंगे। उनके साथ अधिकारियों का अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा। चीन ने इस बैठक में करीब चार दशक पहले हिस्सा लिया था।
विश्व आर्थिक मंच की यह बैठक उस हफ्ते में हो रही है जब दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (अमेरिका) का ध्यान 20 जनवरी को राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल की शुरुआत पर केंद्रित होगा। मंच की बैठक में इस साल सरकार, व्यापार और संस्कृति क्षेत्र के करीब तीन हजार प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। बैठक में अमेरिका के वर्तमान उप राष्ट्रपति जो बिडेन और वर्तमान विदेश मंत्री जॉन कैरी भी हिस्सा लेंगे।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment