Friday, 27 January 2017

भारत-चीन सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमति

जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय, चीनी सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखेंगे। यह विश्वास लद्दाख के चुशुल इलाके में बुधवार को हुई बॉर्डर पर्सनल बैठक में भारतीय, चीन सेना के अधिकारियों ने एक-दूसरे को दिलाया।

यह बॉर्डर पर्सनल मीटिंग पूर्वी लद्दाख के चुशुल सेक्टर के सामने पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी की मोल्डो गेरीसन की चायनीज बीपीएम हट में हुई। बॉर्डर पर्सनल बैठक में दोनों देशों के राष्ट्रध्वजों को सलामी दी गई। भारतीय सेना के दल का नेतृत्व ब्रिगेडियर आरएस रमन व चीनी सेना के दल का नेतृत्व पीएलए के सीनियरकर्नल वांग यन जियान ने किया।

बैठक की शुरुआत दोनों देशों के ध्वजों को सलामी देने के साथ हुई। बैठक में दोनों ओर की सेनाओं के बीच बेहतर संबंध बनाने पर विचार विमर्श के साथ इस दौरान दोनों देशों की संस्कृति दर्शाता रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment