नई दिल्ली(जेएनएन)। चेन्नई के तट पर तेल के रिसाव के कारण पर्यावरण को बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दो मालवाहक पोतों के बीच टक्कर के कारण बड़ी मात्रा में तेल समुद्र में फैल गया है। भारी मात्रा में तेल तट पर जमा हो रहा है। कई गांव प्रभावित हुए हैं, और इससे बड़ी संख्या में कछुए और मछलियां मर रहे हैं।
चेन्नई में बंगाल की खाड़ी में तेल फैलने की वजह से मछुआरे भी परेशान हैं। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि तेल की परत अधिक मोटी नहीं है, और बहुत जल्द ही प्रदूषित पानी को साफ कर लिया जाएगा।
शनिवार को कामराज बंदरगाह के पास दो मालवाहक जहाज आपस में टकरा गए थे। तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तेल के समुद्र में मिलने से हुई क्षति् की जांच कर रहा है।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment