नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई का सिलसिला जारी है. फिल्म ने अबतक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 372.75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.
अगर फिल्म की ग्रोस कमाई कमाई की बात की जाए तो फिल्म ने 521.85 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्मी वेबसाइट koimoi ने ‘दंगल’ की ग्रोस कमाई की जानकारी दी है.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म की अबतक की ओवरसीज कमाई 195.33 करोड़ है. ओवरसीज और ग्रोस कमाई को जोड़ दिया जाए तो कमाई का आंकड़ा 717.18 करोड़ है जो बेहद ही शानदार है.
Source:abplive.in
No comments:
Post a Comment