Thursday, 12 January 2017

दुनिया का पहला तीन स्क्रीन वाला लैपटॉप हुआ चोरी, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्‍ली। CES 2017 में हार्डवेयर कंपनी Razer ने एक ऐसा लैपटॉप पेश किया जो जिसके तीन मॉनिटर हैं। आठ  जनवरी को तीन स्क्रीन वाला लैपटॉप अपने बूथ से गायब हो गया है।

तीन स्क्रीन वाला लैपटॉप में 4K रिजॉल्यूशन की सुविधा

हार्डवेयर कंपनी Razer ने CES 2017 में Project Valerie नाम से दुनिया का पहला ऐसा लैपटॉप लॉन्च किया जिसके तीन स्क्रीन हैं। तीनों ही स्क्रीन 4K रिजॉल्यूशन वाले हैं। खास बात ये है कि ये पोर्टेबल है।

Nvidia G-Sync टेक्नोलॉजी से लैस है यह लैपटॉप

तीनों स्क्रीन 17.5 इंच की है। जो Nvidia G-Sync टेक्नोलॉजी से लैस है। इससे बेहतरीन इमेज क्वालिटी मिलती है. ये लैपटॉप गेमिंग को ध्यान में रखकर गेमिंग वॉल प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनाया गया है।

पुलिस लगी है मामले की खोजबीन में

ये लैपटॉप लॉस वेगास में चल रहे कनज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2017 से 8 जनवरी को अपने बूथ से चोरी कर लिया गया है। इस कॉन्सेप्ट डिवाइस के अचानक यूं गायब होने से सब हैरान हैं। चोरी कब हुई कैसे हुई इसकी पड़ताल में पुलिस लगी हुई है।

Source:puriduniya.com

No comments:

Post a Comment