शनिवार को बीसीसीआई ने ऐलान किया कि सौराष्ट्र के बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा शेष भारत की कप्तानी करेंगे, जिनका मुकाबला रणजी चैंपियन गुजरात से होगा। इस दल में कर्नाटक के बल्लेबाज़ करूण नायर और विकेट कीपर रिद्धिमान साहा भी शामिल हैं।
इंदौर में 2016-17 रणजी सत्र के खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने शेष भारत के दल का ऐलान किया जो ईरानी कप में नए रणजी चैंपियन गुजरात से भिडेगी। ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 20 से 24 जनवरी को होगा।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा इस टीम की अगुवाई करेंगे जिसमें रिद्धिमान साहा उनके विकेटकीपर होंगे। इंग्लैंड सीरीज़ में चोट की वजह से राष्ट्रीय टीम से बाहर होने वाले रिद्धिमान साहा इस मुकाबले से प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में वापसी करेंगे।
शेष भारत में, इंग्लैंड के खिलाफ शानदार तिहरा शतक लगाने वाले कर्नाटक के बल्लेबाज करूण नायर भी शामिल हैं। इस सत्र में टूर्नामेंट में 56 विकेट लेने वाले झारखंड के स्पिनर शाहबाज़ नदीम को भी दल में रखा गया है। तमिलनाडु के कप्तान अभिनव मुकुंद और अंडर-19 के पूर्व कप्तान इशान किशन का चयन भी किया गया है।
2016-17 का ईरानी कप का ये मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। आमतौर पर रणजी ट्राॅफी जीतने वाली टीम ईरानी कप की मेजबानी करती हैं लेकिन मरम्मत के काम की वजह से अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम ने असमर्थता जाहिर की है।
शेष भारत दलः अभिनव मुकुंद, अखिल हिरवाडकर, चेतेश्वर पुजारा (कप्तान), करूण नायर, मनोज तिवारी, रिद्धिमान साहा, कुलदीप यादव, शाहबाज़ नदीम, पंकज सिंह, के विग्नेश, सिद्धार्थ कौल, शरदुल ठाकुर, अक्षय वाखरे, इशान किशन, प्रशांत चोपड़ा
Source:sportscafe.in
No comments:
Post a Comment