Thursday, 19 January 2017

जलीकट्टू के समर्थन में PM आवास के सामने धरने पर बैठे PMK सांसद अंबुमनि

चेन्नई(एएआई)। जलीकट्टू पर प्रतिबंध के विरोध में चेन्नई से लेकर दिल्ली तक विरोध हो रहा है। हजारों की संख्या में जलीकट्टू के समर्थन में लोग मरीना बीच पर इकठ्ठा हुए। इसके अलावा दिल्ली में भी तमिलनाडु हाउस के बाहर जलीकट्टू समर्थकों ने इस त्यौहार को इजाजत देने की मांग की। जलीकट्टू मनाए जाने के समर्थन में पीएमके सांसद अंबुमणि रामदौस पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे बाद में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अंबुमणि रामदौस ने कहा कि वो मोदी जी से मिलना चाहते थे। लेकिन जब उन्हें नहीं मिलने दिया गया तो धरना देने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था।

पन्नीरसेल्वम ने अध्यादेश की मांग की

तमिलनाडु के सीएम ओ पन्नीरसेल्वम ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम ने कहा कि ये मामला न्यायालय के सामने लंबित है बावजूद इसके वो जलीकट्टू के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को समझते हैं। तमिलनाडु के सीएम ने पीएम से लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए अध्यादेश लाने की मांग की थी।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment