नई दिल्ली। प्रो रेस्लिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के दूसरे सीजन के रोमांचक फाइनल में पंजाब रॉयल्स टीम ने हरियाणा हैमर्स को 5-4 से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले के हीरो बने जितेंद्र जिन्होंने पिछड़ती हुई पंजाब की टीम को खिताब तक पहुंचा दिया।
विजेता का फैसला पुरुषों के 74 किग्रा में पंजाब की तरफ से जितेंद्र और हरियाणा की तरफ से सुमित सहरावत के कंधों पर था, जिसमें जितेंद्र ने सुमित को 10-1 से मसलकर पंजाब को पहली बार विजेता बनाया। इससे पहले हरियाणा ने जीत के साथ शुरुआत की। उसके लिए पुरुषों के 97 किग्रा में अबदुस्सलाम गाडिसोव ने पंजाब के कृष्ण कुमार को 15-0 से मात दी। हरियाणा के लिए दूसरा मुकाबला खेलने उतरी ट्यूनीशिया की मारवा आमरी ने महिलाओं के 58 किग्रा भारवर्ग में पंजाब की मंजू कुमारी को 12-0 से मात देते हुए अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
पंजाब के लिए व्लादिमिर खिंचेगश्विली पुरुषों के 57 किग्रा में हरियाणा के संदीप तोमर को 3-0 से हराकर अपनी टीम की वापसी कराई। हरियाणा की टीम 2-1 से आगे थी। उसके लिए पुरुषों के 70 किग्रा में रूस के मागोमेड कुुरबानलिएव ने पंजाब के पंकज राणा को 9-4 से हराकर टीम का स्कोर 3-1 कर दिया।
अगले मुकाबले में महिलाओं के 75 किग्रा में पंजाब की जॉर्जिया की वासिलिसा मारजलियुक ने हरियाणा की किरण को 5-0 से हराकर अपनी टीम के लिए दूसरा अंक हासिल किया। पंजाब अभी भी 2-3 से पीछे था। लेकिन पंजाब के लिए पुरुषों के 65 किग्रा में इलियास बेकबुलटोव ने हरियाणा के रजनीश को 13-0 से मात देते हुए स्कोर 3-3 कर दिया। सोफिया मैटसन ने महिलाओं के 53 किग्रा में पंजाब की ओडुनायो फोलासाडे अदेकुरोये को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से परास्त कर हरियाणा को फिर 4-3 से आगे कर दिया। महिलाओं के 48 किग्रा में हरियाणा की तरफ से इंदु चौधरी ने पंजाब की निर्मला देवी को 5-2 से पस्त कर स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment