Monday, 16 January 2017

उम्मीद से हटकर रविचंद्रन अश्विन ने चुना भारतीय टीम का बेहतरीन कप्तान

एमएस धोनी की अगुवाई में कई ट्राॅफी जीतने के बावजूद भारतीय आॅल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भारत के पूर्व खिलाड़ी को बेहतरीन कप्तान के रूप में चुना है। 2010 में पदार्पण करने वाले अश्विन आईसीसी विश्व कप विजयी टीम का हिस्सा बने और 2013 चैंपियंस ट्राॅफी की जीत में उन्होंने अहम रोल अदा किया था।

भारत के नए कप्तान विराट कोहली के साथ काफी क्रिकेट खेल चुके और कप्तान धोनी के नेतृत्व में दो बड़ी ट्राॅफी- 2011 में आईसीसी विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्राॅफी जीतने के बावजूद अश्विन ने सौरव गांगुली को सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया।

ज़ी तमिल के एक टाॅक शो पर बात करते हुए 31 वर्षीय इस खिलाड़ी से जब भारत के बेस्ट कप्तान का नाम बताने के लिए कहा गया तो उन्होंने खुलासा किया कि वो सौरव गांगुली की कप्तानी देखते हुए बड़े हुए हैं। अश्विन ने ये भी कहा की दादा ने भारतीय टीम का नेतृत्व उस दौर में किया जब टीम की स्थिति अच्छी नहीं थी और उन्होंने कई युवाओं को इस काबिल बनाया जो टीम की जीत में अपना योगदान दे सकें।

2010 में एमएस धोनी की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ पदार्पण करने वाले रविचंद्रन अश्विन कभी भी गांगुली की कप्तानी में नहीं खेले हैं। 2000 से 2005 के दौरान गांगुली ने 49 टेस्ट और 147 एकदिवसीय मुकाबलों में टीम इंडिया की कप्तानी की, इस दौरान टीम में काफी सुधार दर्ज किया गया, इतना ही नहीं भारतीय टीम 2003 विश्व कप के फाइनल में भी जगह बनाने में कामयाब रही थी।

Source:sportscafe.com

No comments:

Post a Comment