
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म अवाॅर्ड की सूची में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और उनके कोच पुलेला गोपीचंद का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्रालय द्वारा इन नामों पर मंजूरी जताई गई है।
इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार एमएस धोनी, पीवी सिंधु और पुलेला गोपीचंद के नाम पर मुहर लगा चुका है। पिछले साल, विश्व चैंपियनशिप मेडल जीतने वाली दीपिका कुमारी, मशहूर खेल कमंटेटर सुशील दोशी को पद्म श्री अवाॅर्ड से नवाजा गया गया था, वहीं सानिया मिर्ज़ा और साइना नेहवाल को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया था। पद्म विभूषण अवाॅर्ड भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, सचिन तेंडुलकर, सर एडमंड हिलेरी और 2008 में विश्वनाथन आनंद को खिलाड़ी के तौर पर ये सम्मान दिया गया।
गौर करने वाली बात ये है कि पीवी सिंधु 2015 में ही पद्म श्री अवाॅर्ड हासिल कर चुकी हैं और 19 साल में ये उपलब्धि पाने वाली सबसे युवा रही। उम्मीद जताई जा रही है कि रियो ओलंपिक में साहसिक प्रदर्शन के लिए उन्हें देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान-पद्म भूषण दिया जाएगा। उनके कोच गोपीचंद भी 2014 में पद्म भूषण सम्मान से नवाजे जा चुके हैं।
वहीं, विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे एमएस धोनी, जो हाल ही में सीमित ओवरों की कप्तानी से हटे हैं, उन्हें 2009 में ही पद्म श्री सम्मान दिया जा चुका है। उम्मीद है कि इस बार उन्हें पद्म भूषण अवाॅर्ड दिया जाएगा।
Source:sportscafe.com
No comments:
Post a Comment