नई दिल्ली [जेएनएन]। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। मुख्यमत्री कार्यालय में इस संबंध में एक गुमनाम ई-मेल आया है। मामले की गभीरता को देखते हुए दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने ई-मेल की जानकारी पुलिस आयुक्त को भेज दी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शिरकत करने के बाद अरविंद केजरीवाल आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के लिए पंजाब रवाना होंगे।
बता दें कि खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट किया है कि आतंकी 9/11 की तर्ज पर हवाई जहाज के जरिए दिल्ली में हमला कर सकते हैं। इसे देखते हुए राजपथ पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक ऐसे किसी भी हमले से बचने, किसी संदिग्ध हलचल को पहचानने के लिए पुलिस ऐंट्री ड्रोन टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर रही है। दिल्ली क्षेत्र में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के करीब 50 हजार जवानों को तैनात किया गया है जो चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment